ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कुल्लू-मनाली के भूस्खलन में फंसे खंडवा के दो युवक विधायक ने दिया सकुशल वापसी का आश्वासन

खंडवा। सावन में भगवान शिव के दर्शन के लिए कुल्लू-मनाली गए खंडवा के दो युवक भूस्खलन में फंस गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही स्वजनों की चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में विधायक देवेंद्र वर्मा को जानकारी लगने पर उन्होंने कहा कि युवकों को शीघ्र ही सकुशल खंडवा लाने का प्रयास करेंगे।

सावन का महीना शुरू होते ही शहर के अधिकांश श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। माता चौक क्षेत्र के योगेश जोशी और वीरेंद्र चंदेल कुल्लू मनाली में भगवान श्रीखंड के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं।

वहां पहाड़ियों पर हो रहे भूस्खलन के बीच कई तीर्थयात्रियों के फंसने के सूचना आ रही है। इन्हीं में योगेश और वीरेंद्र भी शामिल हैं। इसे लेकर स्वजनों की चिंता बढ़ गई है।

इधर इंटरनेट मीडिया से इस तरह की जानकारी सामने आने पर विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं। इस प्रकार की किसी भी तरह की आपदा आई है उत्तराखंड, मणिपुर हो ऐसे समय में प्रदेश सरकार हमेशा प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है।

उन्‍होंने कहा कि हम यूक्रेन युद्ध में भी बड़ी संख्या में मप्र के साथियों को लेकर आए थे। मणिपुर से भी खंडवा के साथियों को लेकर आए थे। मीडिया के माध्यम से हमारे पास जानकारी आ रही है।

वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा हर संभव प्रयास करेंगे। हमारे पास जैसे ही किसी तरह की जानकारी या मैसेज आता है तो युवकों को सकुशल खंडवा लेकर आएंगे। इधर एसडीएम अरविंद चौहान का कहना है कि मेरी जानकारी में ऐसा मामला नहीं आया है।संबंधित थाने को सूचना देकर जानकारी निकलवाएंगे

Related Articles

Back to top button