ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

ऑफ स्टंप की गेंदों पर कोहली की परेशानी जारी यशस्वी को मिल सकता है मौका

ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जमकर नेट्स पर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों को लेकर अभी भी वे संघर्ष करते दिखे। एक अभ्यास गेम के दौरान विराट कोहली जयदेव उनादकट की बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाने के चक्कर में स्लिप में कैच आउट हो गए। इससे लगता है कि विराट कोहली ने पुरानी गलतियों से सबक नहीं लिया है। वहीं यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट श्रृंखला से पहले, अपने टेस्ट डेब्यू के लिए मजबूत दावेदारी जताई।

12 जुलाई से पहला टेस्ट

दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-अभ्यास खेल के लिए भारतीय टीम में अपने 16 खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ स्थानीय क्लब क्रिकेटर भी शामिल थे। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होगा। इस टेस्ट सीरीज के साथ ही भारत का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का सफर भी शुरू हो जाएगा। इस दौरे के लिए टीम इंडिया समय से काफी पहले पहुंचकर तैयारियों में जुट चुकी है। भारत ने तैयारियों के बीच इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेला, जिसमें विराट कोहली जिस तरह से आउट हुए हैं, उसे देखकर फैन्स को निराशा हुई है।

जायसवाल को मौका

भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है और उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है। उन्हें टेस्ट मैच के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की जगह शामिल किया गया है, जो लगभग तीन साल से कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। टेस्ट मैच में उनकी धीमी बल्लेबाजी की भी आलोचना हुई थी। ऐसे में यशस्वी को मौका मिलना तो समय की बात है, लेकिन चर्चा हो रही है कि विराट कोहली की जगह टीम मैनेजमेंट इन्हें मौका दे सकता है। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर कई लोगों की निगाहें रहेंगी, क्योंकि इनकी जगह लेने के लिए कई युवा खिलाड़ी जबरदस्त दावेदारी पेश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button