ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बंगाल में एंट्री, राहुल बोले- पूरे देश में लड़ेगा INDIA गठबंधन

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पश्चिम बंगाल प्रवेश कर चुकी है. राहुल की यह यात्रा आज सुबह असम से कूच बिहार पहुंची है. राहुल गांधी के कूच बिहार पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी ने उनका स्वागत किया. बंगाल के कूचबिहार में एंट्री करने पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल आकर खुश हूं. हम यहां आपकी बात सुनने और आपके साथ खड़े होने आए हैं.

राहुल ने कहा कि बीजेपी-आरएसएस नफरत, हिंसा और अन्याय फैला रहे हैं इसलिए इंडिया गठबंधन पूरे देश में ‘अन्याय’ के खिलाफ लड़ेगा. कांग्रेस सांसद ने ये भी कहा कि हमने यात्रा में ‘न्याय’ शब्द जोड़ा इसलिए जोड़ा है क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है. बता दें कि बंगाल में राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत ममता बनर्जी के अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान के एक दिन बाद शुरू हुई.

टीएमसी सुप्रीमो ने बुधवार को अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. कांग्रेस और टीएमसी दोनों इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन ममता ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया.

5 दिनों में 6 लोकसभा सीट जाएंगे राहुल

बंगाल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छह लोकसभा सीटों को कवर करेगी. बंगाल में कुल 523 किमी की यात्रा होगी. यह यात्रा जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दार्जिलिंग, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों से गुजरेगी. यात्रा बंगाल में कुल पांच दिनों तक चलेगी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी छह जिलों और छह लोकसभा सीटों में जाएंगे. गुरुवार को यह यात्रा कूच बिहार जिले के बक्शिरहाट में प्रवेश की है. यात्रा 29 जनवरी को बिहार में एंट्री करेगी. हालांकि, 31 जनवरी को यात्रा दोबारा मालदा से बंगाल में घुसेगी.

टीएमसी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

टीएमसी ने बुधवार को अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई. मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे. मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम अकेले ही बीजेपी को हरा देंगे. मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं. राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में नहीं बताया गया.

Related Articles

Back to top button