ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

300 साल से भी ज्यादा पुराना है पंचदेवरा महादेव मंदिर पुजारी बोले- मंदिर साक्षात प्रकट हुआ

जावद। नगर के बैंगनपुरा में अतिप्राचीन पंचदेवरा मंदिर है। यह मंदिर 300 से भी ज्यादा साल पुराना है। मंदिर में रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। सावन माह में यहां भक्त विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर के पुजारी सतीश नागला ने कहा कि मेरे पिता जी कहते थे कि मंदिर साक्षात प्रकट हुआ है।

मंदिर का इतिहास

भक्तों के अनुसार पंचदेवरा महादेव मंदिर साक्षात प्रकट हुआ था। इस मंदिर में पंचमुखी हनुमान व पंचमुखी गणेश की प्रतिमा स्थापित है। भक्तों का दावा है कि यहां पर मन्नत पूरी होती है। सावन माह के हर सोमवार को यहां पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा व भगवान का अभिषेक, पूजा-अर्चना, महाआरती कर प्रसाद बांटा जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं।

मंदिर साक्षात प्रकट हुआ

सतीश नागला, पुजारी ने कहा कि हमारे पिताजी कहते थे कि यह मंदिर साक्षात प्रकट हुआ है। यह बहुत चमत्कारी है। इन दिनों सावन माह चल रहा है। इस कारण मंदिर में रोजाना श्रद्धालु दूध, दही, घी सहित अन्य सामग्री से अभिषेक करते हैं, साथ ही रुद्राभिषेक भी किया जाता है। शाम को सात बजे आरती होती है। रात नौ बजे तक मंदिर को खुला रखा जाता है। सावन माह में मंदिर में स्थित भोलेनाथ का विशेष शृंगार होता है।

महादेव में विश्वास

जुगलकिशोर सोमानी, भक्त ने कहा कि सालों से इसी मंदिर से जुड़े हुए हैं। जब तक जीवन है पंचदेवरा महादेव पर विश्वास है। आपने कई शिवालयों में दर्शन करने गए होंगे, मगर इस मंदिर में स्थित शिवलिंग आकर्षक का केंद्र है। यहां पर जो भी मन्नत सच्चे मन से मांगी जाती है, वो पूरी होती है। नगर के प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां आते हैं। सावन माह में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है व सावन के प्रति सोमवार को आसपास क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता भी यहां दर्शन करने आती है।

Related Articles

Back to top button