ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

तीन दिन से लापता युवती की मिली लाश सिर कुचल हत्या की आशंका तीन युवक से पूछताछ

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के नजदीक युवती की सिर कुचली लाश मिली है।तीन दिन पहले मृतका अपने मामा के घर भुलसीकला से निकली थी।उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी थी।

खोजबीन में भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है।उनसे पूछताछ की जा रही है।मृतका की पहचान सरस्वती गोंड के रूप में की गई है।पुलिस जांच में पता चला है कि बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुलसीकला के तेतरटोली निवासी सरस्वती गोंड़ (20) अपनी मां के साथ अंबिकापुर में रहती थी।

वह भुलसीकला आना-जाना करती थी। कुछ दिन पूर्व भुलसीकला के तेतर टोली गांव में अपने मामा संजय के यहां आई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बीते दो जून को युवती मामा के घर से तैयार होकर मोबाइल लेकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। घर नही लौटते से स्वजन परेशान थे।

मोबाइल में फोन भी नही लग रहा था।स्वजन , परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क में थे लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था।इस बीच सोमवार को युवती का रक्तरंजित शव ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल रास्ते में पड़ा मिला। मृतका की पहचान भी कर ली गई थी।

कुसमी थाना प्रभारी सुनील केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। शव देखने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर की गई है।ग्रामीणों, स्वजन से पूछताछ में पुलिस को महत्त्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है।

पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोडक़र देख रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पकड़ पूछताछ शुरू कर दिया है। इनमें आमादारा के दो तथा मृतका के ग्राम भुलसीकला का रहने वाला एक युवक शामिल है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button