ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

चंडीगढ़ सेक्टर-37 में जुटेंगे; दोनों MLA सदन भी जाएंगे; विश्वास प्रस्ताव पर वॉकआउट संभव

चंडीगढ़: पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पंजाब की AAP सरकार के विधानसभा सेशन का भाजपा द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। आशंका है कि AAP GST, बिजली, पराली के मुद्दों की आड़ में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसके विरोध में भाजपा भी समानांतर जनता की विधानसभा लगाएगी। भाजपा के सभी नेता और समर्थक सेक्टर 37/ए स्थित बतरा सिनेमा की पार्किंग में सुबह 11:30 बजे जनता की विधानसभा लगाएंगे।हालांकि भाजपा पंजाब के अध्यक्ष, अश्वनी शर्मा समेत दोनों विधायक विधानसभा सदन में भी जाएंगे, लेकिन यदि AAP द्वारा पंजाब के महत्वपूर्ण मामलों के अलावा विश्वास प्रस्ताव लाया गया तो दोनों विधायक सदन का बायकॉट करके बाहर आ सकते हैं। AAP के बहिष्कार के बाद अश्वनी शर्मा समेत दोनों भाजपा विधायक चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में लगाई जा रही जनता की विधानसभा में पहुंचेंगे।कोर कमेटी की मीटिंग में लिया फैसलापंजाब विधान सभा सेशन के लिए जहां AAP रणनीति बनाने में जुटी थी, वहीं भाजपा ने भी कोर कमेटी की मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके स्पष्ट किया कि भाजपा सेक्टर-37/ए स्थित बतरा सिनेमा की पार्किंग में बैठकर आज सुबह 11:30 बजे जनता की विधानसभा लगाएगी, ताकि लोगों के सामने AAP का पर्दाफाश किया जा सके।अश्वनी शर्मा ने कहा कि AAP ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए, लेकिन किसी एक को भी पूरा नहीं किया। पंजाब की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। किसानों की हालत बद से बदतर है। पंजाब को कर्जे से उबारने के लिए AAP के पास कोई नीति नहीं है। बावजूद इसके CM भगवंत मान समेत AAP के सभी विधायक पंजाब के असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने में जुटे हैं।कैप्टन ने कांग्रेस को बताया छोटी सोच वाली पार्टीपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी भाजपा में शामिल होकर कोर कमेटी की मीटिंग में पहुंचे थे। यह पहला मौका था, जब कैप्टन भाजपा के मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में छोटी सोच के लोग हैं। इसी कारण वह करीब एक महीना पहले ही सोनिया गांधी (हाईकमान) के पास अपना इस्तीफा ले गए थे, लेकिन पार्टी में लगातार टांग खींचने का दौर जारी रहा और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

Related Articles

Back to top button