ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज तीसरा नाम जानकर चौंक जाएंगे

विश्व कप 2023 इस साल भारत में होने वाला है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की 10 बेस्ट टीमें हिस्सा लेंगी। क्रिकेट महाकुंभ का उद्घाटन मैच 5 अक्टूबर और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। फैंस आईसीसी विश्व कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानिए 50-50 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं।

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में टॉप पर है। 2003 से 2019 तक गेल ने 34 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं।

एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स अपनी विस्फोटक पारियों के लिए जाने जाते हैं। डिविलियर्स ने विश्व कप में 37 छक्के लगाए हैं। मैदान के सभी कोनों पर छक्के लगाने के लिए उन्हें मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है। उनके पास तेज वनडे शतक, सबसे तेज 50 और 150 का रिकॉर्ड है।

रिकी पोंटिंग

तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने विश्व कप में 31 छक्के लगाए हैं। पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 का वर्ल्ड कप खिताब दिलवाया है।

ब्रेंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के हेवी-हिटर ब्रेंडन मैकुलम 29 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं। मैकुलम अपनी आक्रामकता और विस्फोटकता के लिए जाने जाते है। उन्होंने 2015 में अपनी टीम को विश्व कप फाइनल में पहुंचाया था।

हर्शल गिब्स

पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स है। गिब्स के नाम एक ओवर में 6 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने ये कारनामा 2007 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ किया था। हर्शल गिब्स ने विश्व कप में 28 छक्के लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button