ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

वजन के साथ कोलेस्ट्रॉल भी होगा कम, लौकी का जूस पीने के अनोखे फायदे

लौकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। कुछ लोग लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आप इसका इस्तेमाल कर कई लजीज व्यंजन भी बना सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, लौकी का जूस भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जी हां, अगर आप रोजाना इस जूस का सेवन करते हैं, तो कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। तो चलिए जानते हैं, लौकी के जूस से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं।

1.पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण पाचन संबंधी समस्या आम है। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आप नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

2.वजन घटाने में गुणकारी

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो वेट लॉस डाइट में लौकी के जूस को शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से वजन तेजी से कम हो सकता है। मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

3.हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए

लौकी के जूस में पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4.दिल को स्वस्थ रखता है

लौकी में विटामिन-सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

5.ग्लोइंग स्किन के लिए

त्वचा को निखारने के लिए आप लौकी के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चेहरे पर लौकी का जूस लगाएं, जिससे आप कील-मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं।

घर में ऐसे तैयार करें लौकी का जूस

सबसे पहले लौकी को धोकर इसके छिलके हटा लें, फिर इसे टुकड़ों में काट लें। अब एक कुकर में लौकी और थोड़ा सा पानी डालकर 2-3 सिटी लगा दें। फिर पके हुए लौकी को जार में डालें, इसमें काली मिर्च पाउडर, नींबू का रस, स्वादानुसार नमक मिलाएं। इस मिश्रण को ब्लेंड कर लें। तैयार है लौकी का जूस।

 

Related Articles

Back to top button