ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भिंड में कंटेनर और पुलिस वाहन की जोरदार टक्कर 2 पुलिसकर्मी जख्मी

शहडोल में झाड़ फूंक करने गए शख्स की मिली अधजली लाश

शहडोल। मध्यप्रदेश में भिंड जिले में कंटेनर और पुलिस वाहन की जोरदार भिड़ंत हुई है. इस हादसे में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. 17 बटालियन से दंदरौआ धाम ड्यूटी करने जा रहे थे. तभी भिंड बायपास भारौली तिराहे पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गए है. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

झारखण्ड से शहड़ोल जिले में झाड़फूंक करने गए अताउल्ला खान की संदिग्ध अवस्था में जंगल में अधजली लाश मिली है. हत्या कर शव जलाने की आशंका है. अपने ससुराल घर गोहपारू के ग्राम खम्हा से उधिया ग्राम में झाड़फूंक के लिए निकला था. गोहपारू थाना क्षेत्र से पिछले कुछ दिन से लापता था. सिंहपुर थाना क्षेत्र के पड़मनिया के जंगल की घटना है.

जानकारी के अनुसार झारखंड के जिला पलामू के रहने वाले अताउल्ला खान ग्राम खम्हा ससुराल घर आया था. जहां से उधिया ग्राम में झाड़ फूंक करने के लिए गया था. जिसके कुछ दिनों से लापता होने पर ससुराल वालों गोहपारू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस बीच आज सिंहपुर थाना क्षेत्र के पड़मनिया के जंगल में एक अधजली लाश मिलने की सूचना मिली. जिसकी पहचान लापता अताउल्ला खान रूप में हुई है. सिंहपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.

इस पूरे मामले में सिंहपुर थाना प्रभारी एम.एल अहिरवार का कहना है कि कुछ दिनों से लापता अताउल्ला खान की जंगल में अधजली लाश मिली है.  प्रथमद्रष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. इस मामले की पड़ताल की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button