ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

श्री बड़वाले महादेव मंदिर में की जा रही अच्छी वर्षा होने की कामना

भोपाल। शहर के प्राचीन श्री बड़वाले महादेव मंदिर में 59 दिवसीय श्रावण महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। बाबा श्री बटेश्वर का विशेष श्रृंगार हर सोमवार हो हुआ करेगा। इस बार सावन के महीने में 59 दिन पड़ रहे हैं। आठ सावन के सोमवार दिन आ रहे हैं। अभिषेक के लिए युवा संकल्प ले रहे हैं। युवा मंदिर में एक-एक कर के बाबा श्री बटेश्वर के पास बैठकर इस वर्ष अच्छी वर्षा होने की बाबा श्री बटेश्वर से कामना कर रहे हैं। मंदिर के सेवादार प्रकाश मालवीय ने बताया कि इस वर्ष अधिकमास का उक माह बढ़ जाने पवित्र सावन मास 59 दिवसीय मनाया जाएगा। बाबा श्री बटेश्वर से भगतों की मनोकामनाएं पूर्ण हो ऐसी आशा के साथ अभिषेक का संकल्प लिया जा रहा है। इसमें समिति संयोजक संजय अग्रवाल की अहम भूमिका है। प्रतिदिन सुबह आठ बजे अभिषेक, संध्या में आरती में विशेष श्रृंगार होगा एवं आठ सावन सोमवार, चार शिव प्रदोष उत्सव और अधिकमास की शिवरात्रि मनाई जाएगी। जिसमें हर सोमवार और शिव प्रदोष उत्सव में अलग-अलग आकर्षक श्रृंगार और तीसरे सोमवार को सहस्त्र धारा महारुद्राभिषेक किया जाएगा।

प्रसाद में वितरित हो रहे पौधे

सावन मास में समिति प्रसाद के रूप में पौधे का वितरण किया जाएंगे। भगवान भोलेनाथ के पवित्र मास में मंदिर समिति के द्वारा इस वर्ष भी विभिन्न प्रकार के पौधे प्रसाद के रूप में वितरण किया जाएगा। जिसमें भगतों को पौधारोपण के फोटो खींच कर समिति को भेजने होगें। समिति द्वारा पौधारोपण वाले फोटो मंदिर की प्लेटफार्म पर अपलोड किया जाएंगे। समिति का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति भक्तों में उत्सह बड़े और सभी से अपील भी कि जायेगी की एक पौधा अवश्य रोपण करें।

आनलाइन भी होगें देश और विदेश के श्रृद्धालुओं को दर्शन

मंदिर समिति के द्वारा श्रावण महोत्सव के पूरे कार्यक्रम मंदिर के इंटरनेट मीडिया के पर लाइव दर्शन देश और विदेशी भक्त आनलाइन कर सकेगें। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से इंटरनेट मीडिया पर बाबा श्री बटेश्वर की आरती आनलाइन दिखाने की व्यवस्था की गई है। बाबा श्री बटेश्वर के भक्त देश-विदेश में बैठे लोग आनलाइन आरती में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button