ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

सड़क हादसे में किशाेर की मौत…एक गंभीर घायल

सिद्धार्थनगर में खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना मंगलवार सुबह की है। थानाक्षेत्र के बिसरी गांव निवासी रवि राजभर (17) व पंचम राजभर (16) सुबह घर से दौड़ने के लिए निकले थे। कड़जहर पेट्रोल पंप के पास वाहन की चपेट में आने से रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पंचम गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह आसपास के लोगों को टक्कर की आवाज सुनाई दी, लेकिन कोहरा होने के नाते कुछ दिखाई नहीं दिया। आगे जाकर देखा तो खुन से लथपथ दोनों किशोर सड़क पर पड़े थे।

जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी खेसरहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। पंचम की स्थिति गंभीर होने के नाते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहले दिन ही दोनों लोग दौड़ने के लिए गये थे। इसी दौरान घटना हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।

सीएचसी खेसरहा में तैनात चिकित्सक डा शहनवाज ने बताया कि रवी की मृत्यु अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी। जबकि घायल किशोर की स्थिति भी गंभीर थी। थानाध्यक्ष खेसरहा भानूप्रताप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button