ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
देश

मंदिर तोड़ने को लेकर विवाद हिंदू संगठन ने निगम के सामने किया विरोध प्रदर्शन

जगदलपुर। शहर के गंगानगर वार्ड में स्थापित शिव मंदिर को लेकर वार्डवासियों का आरोप है कि वार्ड पार्षद के द्वारा मंदिर को तोड़कर वहां पर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर तोड़ने के विरोध में दो दिन पहले गंगानगर वार्ड के लोगों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया है। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आयुक्त नगर निगम के एस पैकरा को ज्ञापन दिया है। नगर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन के बाद वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर विजय दयानंद के. को भी मंदिर जीर्णोद्धार के लिए ज्ञापन दिया है।

इधर, वार्ड के पार्षद राजेश राय का कहना है कि वहां पर स्थापित मंदिर को तोड़ने का कार्य निगम या उनके द्वारा नहीं किया जा रहा है। तीन दिन पहले जब इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए वहां नापजोख करने पहुंचे थे तो वार्डवासियों को गलतफहमी हो गई कि मंदिर को तोड़कर वहां पर अस्पताल का निर्माण कर रहे हैं।

बजरंग दल के दल के जिला संयोजक घनश्याम गुप्ता ने कहा है कि वार्ड वासियों की ओर से सूचना मिली थी कि वहां स्थित पुराने मंदिर को निगम के द्वारा तोड़कर वहां पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद निर्माण मंदिर को नहीं तोड़ने के लिए नगर निगम व कलेक्टर से अपील की गई है। आयुक्त केएस पैकरा ने बताया कि वार्डवासी और हिंदू संगठन की ओर से मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आवेदन मिला है।

Related Articles

Back to top button