ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

मनचले युवकों को जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

शिवपुरी। नरवर के ग्राम बरखाड़ी में ग्रामीणों ने दो युवकों के मुंह पर कालिख पोत कर व जूतों की माला पहनाकर उनका करीब दो किमी तक जुलूस निकाला। इसके बाद युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान गांव के लोग मौजूद थे। कालिख पोतकर व जूतों की माला पहनाने के साथ साथ दोनेां की जमकर मारपीट भी ग्रामीणों ने की।

जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवक गांव की किसी लड़की को फोन लगाकर लगातार परेशान कर उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। बताया जा रहा है कि लड़कों के फोन से परेशान होकर लड़की ने पूरा घटनाक्रम अपने स्वजनों को बताया जिसके बाद षड्यंत्र पूर्वक लड़कों को गांव बुलाकर पकड़ लिया गया। जब गांव वालों ने आरेापितों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपित मौके से भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने ग्राम शेरगढ़ पर युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान अर्जुन जाटव व संतोष केवट के रूप में की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों के चेहरे पर कालिख पोत कर उन्हें जूतों की माला पहनाई और करीब दो किमी दूर तक उनका जुलूस निकाल कर उन्हें नरवर थाने लेकर पहुंचे। आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी।

Related Articles

Back to top button