ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

देवशयनी एकादशी 29 जून को 27 जून के बाद बंद हो जाएगी शादियां

 देवशयनी एकादशी व्रत इस बार 29 जून को गुरुवार को है, जो हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। देवशयनी एकादशी के बाद हिंदू धर्म में शादियां चार महीने तक नहीं होती हैं क्योंकि इस दिन चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाती है। इस साल चातुर्मास पांच माह का होगा क्योंकि सावन मास में पुरुषोत्तम मास लग रहा है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक इस एकादशी से पहले, 27 जून, मंगलवार को शादी के लिए एक बड़ा मुहूर्त है। इस दिन बड़ी संख्या में शादियां हो सकती हैं।

27 जून को है भड़ली नवमी

हिंदू पंचांग के मुताबिक 27 जून को भड़ली नवमी है, जो हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस तिथि को बिना मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य करने की अनुमति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी से जब भगवान विष्णु शयनावस्था में चले जाते हैं, तब विवाह आदि कार्य नहीं किए जाते हैं।

तब भगवान विष्णु सोने से पहले नवमी तिथि भक्तों को अपने सभी शुभ कार्य करने के लिए देते हैं।

शुभ विवाह मुहूर्त

27 जून 2023, दिन मंगलवार

मुहूर्त: सुबह 5.25 मिनट से शाम 6.24 मिनट तक

नक्षत्र: हस्त

तिथि: नवमी

27 जून को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 25 से 28 जून तक बारिश का अलर्ट है। ऐसे में लोगों को खुले लॉन में यदि शादी के लिए बुकिंग कराई है तो सतर्क रहना चाहिए। इस दौरान पहले से विशेष तैयारियां करते रखें ताकि ऐन वक्त पर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button