ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

मथुरा पुलिस ने बरामद 30 लाख की शराब, कंटेनर में तस्करी की जा रही थी शराब

मथुरा: कोसी पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्करमथुरा की थाना कोसी पुलिस ने अवैध शराब का जख़ीरा बरामद किया है। जीरो ड्रग्स अभियान के तहत कोसी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही शराब की 400 पेटी बरामद की। बरामद की गई शराब की कीमत 30 लाख रुपए है।3464 लीटर शराब की बरामदजीरो ड्रग्स अभियान के तहत मथुरा पुलिस अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। थाना कोसी पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कंटेनर संख्या NL 01 AA 7124 से 3464 लीटर अवैध शराब बरामद की।मुखबिर की सूचना पर की कार्यवाहीथाना कोसी की पुलिस टीम को गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पलवल हरियाणा की तरफ से आ रहा है। जिसमें अवैध शराब भरी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कोटवन पर बैरियर लगाकर चैकिंग की गयी। चैकिंग के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर ट्रक का चालक ट्रक को रोककर ट्रक की खिड़की खोल कर उतर कर पीछे की तरफ भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया।कंटेनर में आगे स्नैक्स और पीछे शराब की पेटियां भरी हुई थीआगे स्नैक्स पीछे शराबट्रक चालक के गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली । पुलिस ने जब कंटेनर खोलकर देखा तो उसमें आगे की तरफ स्नैक्स के पैकेट के कार्टून भरे हुये थे। जिन्हें कंटेनर से नीचे उतार कर देखा गया तो पीछे स्नैक्स के कार्टून के अन्दर स्नैक्स के बजाय Mc Dowells No 1 WHISKY ORIGINAL FOR SALE IN PUNJAB ONLY मार्का की शराब की पेटियां भरी थी। जिनकी गिनती की गयी तो चार सौ पेटी शराब बरामद हुई। जिनकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपए है।कोसी पुलिस ने कंटेनर से 400 पेटी अवैध शराब बरामद कीपूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में करता था शराब की तस्करीपुलिस की गिरफ्त में आए ड्राइवर सुनील कुमार ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि पंजाब प्रान्त से सस्ते दाम पर शराब खरीदकर उसको स्नैक्स, बिस्कुट आदि के कार्टून में छिपाकर बन्द बॉडी के कंटेनर ट्रक में पंजाब से लाते है। जिसको वह उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जनपद में एवं बिहार प्रान्त मे ले जाकर काफी अधिक मूल्य में बेचकर पैसा कमाते है

Related Articles

Back to top button