ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

ज्वेलरी के बहाने महिला से फोटो मांगा ब्लैकमेल करने लगा

इंदौर। एक विवाहित महिला साइबर अपराधियों के जाल में फंस गई। वाट्सएप चैटिंग से शुरू हुई बातचीत ब्लैकमेलिंग तक पहुंच गई। संयोगितागंज पुलिस ने ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया है। काल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित को ढूंढ रही है। आरोपित केस दर्ज होने के बाद भी महिला को धमका रहा है।

टीआइ तहजीब काजी के अनुसार, शिवपुरी निवासी महिला एक हास्टल में नौकरी करती है। शुरुआत 18 फरवरी से हुई थी। महिला के मोबाइल पर दो नंबरों से मैसेज आने लगे। आरोपित ने रोहित त्रिपाठी और सोनू नाम बताया। दोनों चैटिंग करने लगे। वाट्सएप कॉल करते थे, लेकिन चेहरा कभी नहीं दिखाते थे। एक दिन उसने ज्वेलरी के फोटो भेजे और कहा कि नाप के लिए गले का फोटो भेजो। आरोपित ने महिला के फोटो मंगवा लिए।

धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगे

लोन स्वीकृत करवाने के लिए आधार कार्ड भी ले लिया। बाद में फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने लगा। धमका कर आपत्तिजनक वीडियो बनवा लिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपित ने धमकाना बंद नहीं किया।

पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी में कारोबारी गिरफ्तार

इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने छावनी अनाज मंडी के कारोबारी शंकरलाल को गिरफ्तार किया है। उस पर पौने दो करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने शुक्रवार रात ही अजय शिवानी की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की थी। एसआइ आनंद राय के मुताबिक, वर्ष 2019 में शंकरलाल ने व्यापार के लिए रुपये उधार लिए थे।

Related Articles

Back to top button