ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

एसएसबी बीओपी पर मिन्नतें करते हुए दिखे लोग, नए साल पर एसएसबी ने जाम का दिया तोहफा

 बहराइच। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र रूपईडीहा एसएसबी चेकपोस्ट से आवागमन करने वाले लोगों को नए साल के दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चूंकि आज नए वर्ष का पहला दिन था इसलिए नेपाल जाने वाली गाड़ियों का तांता था इसके अलावा नेपाल से भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते है। एस एस बी चेक पोस्ट पर जांच के नाम पर पैदल चलने वालों लोगो के साथ साथ गाड़ियों की भी लाइन लगवा दिया और एक एक गाड़ियों में अधिक समय लगाकर जाम को बढ़ावा दे रहे है।

नेपाल से आने वाले लोग भारी भरकम सामान लादकर लाइन में लगकर इंतजार करने को विवश हुए। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं यहाँ तक कि भीषण जाम में फंसे एंबुलेंस को लाइन में खड़ा रखा गया और काफी समय के बाद छोड़ा गया। ऐसे ही तमाम बुजुर्ग महिलाओ और बच्चों को लाइन में खड़ा रखा गया और उसके बाद जाने दिया गया। जाम की ऐसी भयावह स्थिति क्षेत्र में पहले कभी देखने को नही मिली आने जाने वाले लोग त्राहिमाम हो उठे। लगातार लोग एसएसबी बीओपी पर मिन्नतें करते हुए देखे गए लेकिन सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने कमांडेंट का आदेश कहते हुए कोई मुरव्वत नहीं की।

बताते चलें कि पूर्व में तैनात कमांडेंट के समय में रुपईडीहा वीओपी पर जांच के समय किसी को भी कोई परेशानी नहीं होती थी। भारतीय सहित नेपाली लोग भी खुशी-खुशी आवागमन करते थे लेकिन जब से नए कमांडेंट ने चार्ज संभाला है। इन्होंने रुपईडीहा बीओपी को मित्र राष्ट्र नही शत्रु राष्ट्र का सीमा बना दिया है । ज्ञात हो कि भारत नेपाल का रोटी बेटी का संबंध पुरातन काल से हैं। दोनों देशों के लोग व प्रशासन एक दूसरे का परस्पर सहयोग करते रहे हैं । लेकिन इस तरह की जांच से नेपाली सहित अब भारतीय भी दंडित हो रहे हैं। जाम के दरमियान स्थानीय पुलिस कर्मियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन उसके बाद भी समाचार लिखे जाने तक स्थिति जस की तस बनी हुई थी। इस संबंध में जब स्थानीय पत्रकारों ने एस एस बी 42वी वाहिनी कमांडेंट से बात करना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Related Articles

Back to top button