ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कंगना रनोट की इमरजेंसी का टीजर आउट सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ का टीजर रिलीज हो गया है। इतना ही नहीं फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। कंगना ने अपनी फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। इमरजेंसी फिल्म इसी साल 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट अक्टूबर में रखी गई थी, लेकिन अब इसे नवंबर में पेश किया जाएगा। सामने आया टीजर 1 मिनट 12 सेकेंड का है, जिसके साथ कंगना ने खास कैप्शन भी लिखा है।

रिलीज हुआ का इमरजेंसी का टीजर

कंगना ने टीजर शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें, जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की। इमरजेंसी 24 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’ बता दें कि साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक कंगना की फिल्म इमरजेंसी है। फिल्म का निर्देशन खुद कंगना ने ही किया है। टीजर की शुरुआत में 25 जून 1975 की तारीख दिखाई देती है। इस दिन देश में इमरजेंसी लगाई गई थी। इसके बाद टीजर में उपद्रव का सीन आता है, और अखबार पर लिखा होता है कि देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

कंगना ने की फिल्म रिलीज की अनाउंसमेंट

टीजर में आगे अनुपम खेर की झलक दिखाई देती है, जिसमें वे सलाखों के पीछे होते हैं। फिर एक्टर की आवाज के बैकग्राउंड के साथ ही कुछ सीन्स दिखाए जाते हैं। फिर इंदिरा गांधी की वॉइस सुनाई देती है, जिसमें वे कहती हैं मुझे इस देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि इंडिया इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया। आखिर में फिल्म की रिलीज डेट लिखी आती है। 24 नवंबर को इमरजेंसी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इमरजेंसी फिल्म भारत की पूर्व प्रधानमंत्री की यात्रा को बताती है। फिल्म में बताया गया है कि उन्होंने 1975 में हुई घटनाओं का किस तरह सामना किया था।

 

Related Articles

Back to top button