ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
विदेश

शनिवार से मिस्त्र की दो दिनी यात्रा पर होंगे पीएम मोदी देखेंगे 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से मिस्त्र की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी राजधानी काइरो में 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे। वह अल-हकीम मस्जिद में लगभग आधा घंटा बिताएंगे। यहां वह दाऊदी बोहरा समुदाय से मुलाकात करेंगे। इस समुदाय से पीएम मोदी का खास जुड़ाव रहा है। काइरो में स्थित इस ऐतिहासिक और प्रमुख मस्जिद का नाम 16वें फातिमिद खलीफा अल-हकीम अम्र अल्लाह (985-1021) के नाम पर रखा गया है। मस्जिद का निर्माण मूल रूप से अल-हकीम-अम्र अल्लाह के पिता खलीफा अल-अजीज बिल्लाह ने 10वीं शताब्दी के अंत में कराया था। बाद में वर्ष 1013 में अल-हकीम ने इसके निर्माण कार्य को पूरा किया था।

भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी हेलियोपोलिस शहीद स्मारक भी जाएंगे जहां वह प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी मिस्त्र के राष्ट्रपति अल-सीसी से मुलाकात से पहले वहां के मंत्रियों के एक समूह के इंडिया यूनिट के साथ भी बातचीत करेंगे।

Related Articles

Back to top button