ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

प्रसव के लिए रुपये लेने का आरोप

मैनपुरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पर प्रसव के नाम पर रुपये लेेने की डीएम से शिकायत की गई है। सीएमओ ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी अखिलेश कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि 13 अगस्त को उसने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी सुल्तानगंज पर भर्ती कराया। जहां दो स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने पर दो हजार रुपये मांगे। नहीं देने पर अभद्रता की और प्रसव के बाद 14 सौ रुपये ले लिए।पीड़ित युवक के चाचा श्याम सुंदर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नाका निवासी महिला की स्टाफ नर्स की लापरवाही से मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद स्टाफ नर्स की जांच भी हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने डीएम से कार्रवाई कराने की मांग की है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि सभी सरकारी अस्पतालों में प्रसव निशुल्क होते हैं। सुल्तानगंज में प्रसव के नाम पर स्टाफ नर्सों द्वारा रुपये लेने की शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button