ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर जारी जन जागृति यात्रा का भोपाल मे होगा भव्य स्वागत

भोपाल। भारतीय सेना में लबें समय से अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर संघर्ष कर रही ग्वालियर से शुरु हुई जन जागृति यात्रा दो दिन बाद भोपाल पहुंच रही है। अहीर रेजीमेंट जन जागृति यात्रा का समापन भोपाल में रविवार 26 फरवरी को होगा। जन जागृति यात्रा के स्वागत और इसके समापन कार्यक्रम को भव्य रुप से मनाने के लिये समाज की तैयारियां जोरो पर है। इसी संदर्भ मे एक बैठक अहीर यादव समाज के राधा कृष्ण मंदिर बरखेड़ी में आयोजित की गई। बैठक के अहीर यादव समाज के गणमान्य और सामाजिक सेवा से जुड़े लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। संतोष यादव ने बैठक के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी को अहीर रेजिमेंट जन जागृति यात्रा भोपाल में करोद चौराहे से प्रवेश करेगी। इस यात्रा का स्वागत अहीर यादव समाज की महिलाओं द्वारा कलश रख कर किया जाएगा। और अहीर यादव समाज के हजारो की संख्या मे वाहन रैली के रुप मे यात्रा मे सम्मलित होंगे। समाज के ही रामस्वरूप यादव ने कहा कि बैठक मे निर्णय लिया गया है कि सभा स्थल पर अहीर यादव समाज के सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान किया जाएगा। यह यात्रा 26 फरवरी को लालघाटी चौराहे से यात्रा समापन स्थल के लिए सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी। इस दौरान देश के गौरव परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव सभा स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button