ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मनोरंजन

रामचरण के घर गूंजी किलकारियां एक्टर की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

 साउथ के बेहतरीन एक्टर रामचरण के घर किलकारियां गूंजी हैं। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने एक बेटी को जन्म दिया है। कपल 11 साल बाद माता-पिता बने हैं। बीते साल एक्टर ने अपने पहले बेबी के आने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। अब 20 जून 2023 को उपासना और रामचरण ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उपासना ने हैदराबाद के अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस अस्पताल से रामचरण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि रामचरण और उपासना साल 2012 में शादी के बंधन मेंब बंधे थे।

उपासना ने दिया बेटी को जन्म

रामचरण और उनकी पत्नी के बेबी के स्वागत की खबर हैदराबाद अस्पताल ने शेयर की है। जिसे रामचरण के एक फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा है मिस उपासना कामिनेनी और मिस्टर रामचरण की बेबी गर्ल का जन्म 20 जून 2023 को अपोलो हॉस्पिटल जुबली हिल्स हैदराबाद में हुआ है। बेबी और मां दोनों बिल्कुल ठीक हैं। इससे पहले भी रामचरण और उपासना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

11 साल बाद बने पेरेंट्स

वायरल हुए वीडियो में रामचरण और उपासना अस्पताल में दिखाई दे रहे थे। ये वीडियो भी रामचरण के फैन क्लब ने ही शेयर किया था। कपल अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे।

दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। वहीं अब दोनों ने अपने पहले बच्चे का एक बेटी के रूप में स्वागत किया है। इससे पहले चिरंजीवी के पिता और चिरंजीवी ने उपासना की प्रेग्नेंसी न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

Related Articles

Back to top button