ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

पराली की आग से फैले धुएं में नहीं दिखा कुछ, बाइक-एक्टिवा की टक्कर

जालंधर: पंजाब के जालंधर में उपमंडल शाहकोट में पराली के धुएं ने 2 लोगों की जान ले ली है। किसानों ने खेतों में धान की फसल निकालने के बाद पराली को आग लगाई हुई थी। आग के कारण आसपास गहरा धुआं फैला हुआ था। जिसकी वजह से खेतों के साथ लगती सड़क पर 2 दोपहिया वाहन चालकों के आमने-सामने कुछ नजर नहीं आया और दोनों की आपस में सीधी जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में दोनों दोपहिया वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गांव मीरपुर सैदां में हुआ है। मरने वालों की पहचान निजामपुर निवासी हरदेव सिंह (58) और गांव हेरां निवासी गुरजोत सिंह (15) के रूप में हुई है।हादसे का शिकार हुए गुरजोत और हरदेवगांववासियों ने बताया कि हरदेव सिंह एक्टिवा स्कूटी पर शाहपुर से अपने गांव की तरफ जा रहे था, जबकि गुरजोत सिंह बाइक पर मलसियां से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। दोनों जब मीरपुर सैदां गांव में पहुंचे तो वहां पर किसानों ने खेतों में पराली को आग लगा रखी थी। आग के कारण फैला धुआं इतना गहरा था कि आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।हरदेव और गुरजोत सिंह को भी धुएं में आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। जिससे दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों पक्की सड़क पर गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर ही दोनों को उठाया और पुलिस को फोन करने के बाद अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।धुएं के बवंडर से निकलने के चक्कर में हादसाखेतों में जलाई गई पराली का धुआं इतना गहरा था कि उससे आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऊपर से यह धुआं दम घुटने के साथ-साथ आंखों में भी चुभ रहा था। हादसे का शिकार हुए दोनों बुजुर्ग और युवक इस कोशिश में थे कि वह जल्दी-जल्दी धुएं के फैले बवंडर को क्रॉस कर जाएं। इसी जल्दबाजी में आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और आपस में टकरा गए और हादसे का शिकार हो गए।

Related Articles

Back to top button