ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

Biparjoy के चलते राजस्थान बारिश से सराबोर जानिये अन्य राज्यों के लिए मौसम विभाग IMD का अनुमान

 चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कहर भले की गुजरात में अब खत्म हो गया हो .. लेकिन इसका असर अभी भी राजस्थान समेत कई राज्यों में देखा जा सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। कई राज्य ऐसे भी हैं जहां तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यहां लोगों को मानसून की बारिश का इंतजार है। IMD के मुताबिक देश के कई राज्यों में जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में मानसून दस्तक देगा।

अगले दो से तीन दिनों का यह है पूर्वानुमान

मानसून की बात करें तो आने वाले 2 से 3 दिनों में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में मानसून दस्तक देगा.. 23 जून से कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। राजस्थान और गुजरात में 26 या 27 जून से बारिश होगी..चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर उत्तर भारत में दिखने लगा है। IMD के मुताबिक अगले 4 दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

तेज गति से चलेंगी हवाएं

30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। साथ ही आंधी चलने की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी दिल्ली की बात करें तो सोमवार को लोगों की सुबह खुशनुमा मौसम के साथ हुई। दिल्ली में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है

Related Articles

Back to top button