ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कमल नाथ ने अधिकारियों को दी चेतावनी कल के बाद परसों भी आता है

महिदपुर/उज्जैन । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सोमवार को महिदपुर पहुंचे। कमल नाथ ने कहा कि भाजपा के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन सिर्फ चार महीने के लिए बचा है। मैं जानता हूं कि यहां कौन अधिकारी कब से पदस्थ है। कल के बाद परसों भी आता है। वर्दी की इज्जत करिए नहीं तो देखेंगे आपकी वर्दी कितने दिन चलती है। कमल नाथ की चक्की चलती है तो बहुत बारिक पीसती है।

18 साल में प्रदेश को चौपट कर दिया

आमसभा को संबोधित करते हुए कमल नाथ ने कहा कि 18 साल में शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को चौपट प्रदेश बनाकर रख दिया है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। भविष्य आपके हाथ में है। मतदाता शिवराज सिंह के नाटक और घोटालों को देखते हुए फैसला करेंगे।

महाकाल महालोक घोटाले से प्रदेश कलंकित

कमल नाथ सोमवार सुबह 10:30 बजे महिदपुर पहुंचे। यहां मंडलम सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की। इसके बाद आमसभा कर चुनावी आगाज किया। कमल नाथ ने महाकाल की जय के साथ संबोधन शुरू किया। कहा कि महाकाल महालोक में हुए घोटाले से पूरे देश में मध्य प्रदेश कलंकित हुआ।

धर्म को बना लिया भ्रष्टाचार का जरिया

भाजपा धर्म पर राजनीति करती है। धर्म को ही भ्रष्टाचार का माध्यम बना लिया। 2018 में 15 साल बाद जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई। 15 महीने सरकार चली। हमने नीति और नीयत का परिचय दिया। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। साढ़े 11 महीने में 1000 गोशाला बनाई। महिदपुर विधानसभा क्षेत्र उनमें है जहां सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। ऊपर वाले का हाथ होने पर ही यह सब चलता है।

नाचने, गाने व घोषणा में सीएम का मुकाबला नहीं कर सकता

नाथ ने कहा कि मैं सीएम शिवराजसिंह से नाचने, गाने, घोषणा करने व झूठ बोलने में मुकाबला नहीं कर सकता हूं। 18 साल में 22 हजार घोषणा की गई। बेरोजगारी को लेकर कहा कि युवा व्यवसाय या रोजगार चाहता है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के चलते कोई उद्योग लगाने को तैयार नहीं है। जनता अब शिवराज सिंह को विदा करने को तैयार है।

यह घोषणाएं दोहराई

– 500 रुपये में गैस सिलिंडर देंगे।

– माताओं और बहनों को हर माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।

– किसानों का कर्जा माफ होगा।

– 200 यूनिट बिजली तक कोई बिल नहीं।

– पिछडे़ वर्ग को 27 फीसद आरक्षण दिया जाएगा।

सच्चाई का साथ देंगे तो भविष्य सुरक्षित

मंच से कमल नाथ ने कहा कि यह संविधान गलत हाथ में चला गया तो देश का क्या होगा। प्रदेश, जिला व महिदपुर में हुए घोटालों की तस्वीर सामने रख लेना। सच्चाई का साथ देंगे तो प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button