ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

पुलिस मुख्यालय के निर्देश- मैदानी महिला पुलिसकर्मियों को भी विवेचना के अवसर दिए जाएं

 भोपाल। पुलिस में महिलाएं बड़ी संख्या में आ रही हैं, लेकिन अपराध अनुसंधान (विवेचना) में उन्हें बहुत कम मामलों में लगाया जाता है।

ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने इंदौर और भोपाल के पुलिस आयुक्त और अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर अन्य पुलिसकर्मियों की तरह उनसे भी अपराध अनुसंधान कराने के लिए कहा है।

इसके पीछे तर्क यह है कि उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम होगा। अभी महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में ही उन्हें विवेचना में लगाया जाता है। अन्य अपराधों में उन्हें यह जिम्मेदारी बहुत कम मामलों में दी जाती है।

ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एवं डेवलपमेंट (बीपीआरडी) द्वारा पिछले वर्ष अगस्त में शिमला में राष्ट्रीय स्तर की एक कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसमें सभी राज्यों के पुलिस अधिकारी शामिल हुए थे।

यहां अधिकतर अधिकारियों ने कहा था कि मैदानी महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों के अलावा अन्य जिम्मेदारियां व अपराध अनुसंधान के काम नहीं सौंपे जाते।

इसी संदर्भ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला अपराध) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के साथ ही उन्होंने वर्ष 2020 से अब तक जारी किए गए सात अन्य पत्रों का हवाला दिया है, जिनमें मैदानी पुलिसकर्मियों को सशक्त बनाने के लिए उन्हें जिम्मेदारियां देने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button