ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दो सौ कारों के साथ भोपाल में कांग्रेस में शामिल होने पहुंचे बैजनाथ लौटते में काफिले की कार भी पलटी

 शिवपुरी। विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों में चल रही जोड़ तोड़ की राजनीति के क्रम में बुधवार को बैजनाथ सिंह यादव ने भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए बैजनाथ सिंह भोपाल दो सौ से अधिक कारों के काफिले के साथ गए। बाद में लौटते समय उनके काफिले की एक कार पलट भी गई। जिसमें बैठे लोग हल्के चोटिल हो गए।

सिंधिया के भाजपा में शामिल हुए थे

बैजनाथ सिंह यादव पहले जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष थे। लेकिन जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता दी तो यादव ने अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

मेरे पिताजी कट्टर कांग्रेसी थे, अब मैं भी अपने घर वापिस आ गया हूं

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चूंकि मुझे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। यही कारण था कि जैसे ही उन्हें पता चला कि सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी है तो उन्होंने भी भावावेश में कांग्रेस के कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में चले भले ही गए थे लेकिन वहां काफी घुटन महसूस कर रहे थे। उनके अनुसार उनके पिता स्व. भीकम सिंह यादव कट्टर कांग्रेसी थे और उनका पूरा जीवन कांग्रेस में ही गुजरा, लेकिन अब एक बार फिर घर वापसी पर काफी राहत महसूस कर रहा हूं। बैजनाथ सिंह यादव के साथ बदरवास जनपद अध्यक्ष मीरा बाई सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button