ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
मध्यप्रदेश

बेटे ने फावड़े से वारकर पिता को उतारा मौत के घाट मां हुई बेहोश

बालाघाट। बुधवार की देर रात 11 बजे जिले के हट्टा थाना के ग्राम सिंगोड़ी गुनई में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक, मरने वाले का नाम मटरू मेश्राम था। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। छोटे पुत्र ने फावड़े से किसी बात पर विवाद होने के चलते माता-पिता पर वार किया, जिससे पिता की मौत हो गई।

मामूली बात पर माता-पिता पर फावड़े से कई बार किए हमला

हत्यारे बेटे ने मामूली बात पर माता-पिता पर फावड़े से हमला किया है। जिसमें पिता ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि मां घायल है। बताया जा रहा है कि पिता की हत्या करने वाले आरोपित का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button