ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल गठन में शिवराज से सलाह तक नहीं ली, बैठक में सब शामिल थे।

दिल्ली में रविवार को मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल के निर्धारण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को छोड़कर, शेष सभी भाजपा नेता शामिल थे। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल गठन की बैठक में कौन-कौन शामिल था यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के घर पर हुई। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक 1 घंटे चली। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, मध्य प्रदेश में बीजेपी के टॉप लीडर्स एवं विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल मौजूद रहे। संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल हुए। शिवराज सिंह को बुलाया नहीं या फिर शिवराज सिंह आए नहीं उल्लेख करना अनिवार्य है कि इस बैठक में सभी को आमंत्रित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल नहीं थे। अब प्रश्न उपस्थित होता है कि भाजपा ने शिवराज सिंह को बुलाया नहीं या फिर बुलाने के बावजूद शिवराज सिंह खुद दिल्ली नहीं आए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह भले ही स्वयं को कितना भी अनुशासित सिपाही और संगठन में सब कुछ सामान्य बताने की कोशिश करें परंतु जो कुछ दिखाई दे रहा है, वह स्पष्ट करता है कि सब कुछ सामान्य नहीं बल्कि बेहद चिंताजनक स्थिति में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button