ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
मुख्य समाचार

जबलपुर में सीबीआई की टीम ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्रर को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा।

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्रर कपिल कामले को आज सीबीआई की टीम ने 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. जीएसटी कमिश्रर श्री कामले के साथ साथ उनके साथी भी इस खेल में शामिल रहे सूत्रों के अनुसार राजस्थान के पान मसाला कारोबारी त्रिलोकचंद सेन से किसी मामले में सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्रर कपिल कामले ने एक करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी. त्रिलोक चंद्र 25 लाख रुपए दे चुके थे. इसके बाद भी त्रिलोक चंद से बाकी के रुपयों की मांग की जा रही थी. लगातार दबाव दिए जाने की शिकायत पान मसाला कारोबारी श्री सेन ने सीबीआई एसपी से की, इसके बाद आज त्रिलोकचंद ने सात लाख रुपए दिए. जैसे ही जीएसटी डिप्टी कमिश्रर व उनकी टीम को सात लाख रुपए की रिश्वत दी. तभी सीबीआई अधिकारियों की टीम ने दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ लिया. सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्रर कपिल कामले व उनकी टीम के पकड़े जाने की खबर से आफिस में हड़कम्प मच गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button