ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

OYO के मालिक रितेश अग्रवाल के पिता की 20 वें फ्लोर से गिरने से मौत ।

OYO रूम्स चेन के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता 50 वर्षीय रमेश अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार को सेक्टर-54 स्थित डीएलएफ की द क्रस्ट सोसाइटी की 20वीं मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें सिक्योरिटी गार्ड ने तत्काल पारस अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु के बाद लोगों को पता चला कि वह रितेश अग्रवाल के पिता थे। परिवार की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। इसके बाद भी सेक्टर-53 थाना पुलिस छानबीन कर रही है। फोरेंसिक लैब की टीम भी मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि चोट लगने से मौत हुई है। यह पुलिस जांच से ही सामने आ सकता है कि मामला आत्महत्या का है या फिर कुछ और। पूरी जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई इलाके के सहायक पुलिस आयुक्त अभिलक्ष जोशी का कहना है कि दोपहर एक बजे उनके नीचे गिरने की सूचना सामने आई थी। प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक, छलांग लगाने से वह नीचे गिरे हैं। ऐसे में मामला आत्महत्या का लगता है। वैसे सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। वह बीमार थे या फिर परिवार में किसी भी बात को लेकर विवाद था, ऐसी किसी भी प्रकार की बात सामने नहीं आई है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रितेश अग्रवाल की शादी हुई है। सात मार्च को दिल्ली में होटल ताज पैलेस में रिसेप्शन था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button