ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
महाराष्ट्र

सोशल मीडिया पर लगाई औरंगजेब की तस्वीर

नवी मुंबई पुलिस ने मुगल बादशाह औरंगजेब की तस्वीर का इस्तेमाल अपनी व्हाट्सएप प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। व्यक्ति को वासी से गिरफ्तार किया, जो एक मोबाइल सेवा प्रदाता के आउटलेट में काम करता है। हालांकि, बाद में चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया। एक अधिकारी रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, औरंगजेब की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट एक हिंदू संगठन द्वारा पुलिस को सौंपा गया था, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर किया गया कृत्य) और 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

औरंगजेब और टीपू सुल्तान के कथित महिमामंडन को लेकर हाल ही में महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हुई हैं। कोल्हापुर शहर में बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा टीपू सुल्तान की तस्वीर के कथित इस्तेमाल के साथ-साथ आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया ‘स्टेटस’ के रूप में इस्तेमाल किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ।

इससे पहले अहमदनगर में एक जुलूस में औरंगजेब की तस्वीरें लगाई गई थीं। संगमनेर शहर में एक लड़के की कथित हत्या के जवाब में सकल हिंदू समाज की रैली के दौरान पत्थर फेंके गए। दो लोग घायल हो गए और पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने बताया कि संगमनेर में ही एक धार्मिक जुलूस के दौरान औरंगजेब का एक पोस्टर लगाया गया था जिसमें आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे।

 

Related Articles

Back to top button