ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

अंग्रेजी शराब दुकान में चोराें का धावा डीवीआर गायब

बिलासपुर। सरकंडा अशोक नगर स्थित आरके पेट्रोल पंप के पास स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में अजीबो-गरीब चोरी हुई है। यहां पर चोरों ने शराब दुकान के गल्ले में रखे रुपये और शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। चोर यहां से केवल सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर गए हैं। इस बीच दुकान के गार्ड से मारपीट की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि आरके नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब दुकान में चोरी का प्रयास किया गया है। शराब दुकान के कर्मचारी ने घटना की शिकायत की है। उसने बताया कि रविवार को हिसाब के बाद कर्मचारी अपने घर चले गए। रात को केवल गार्ड दुकान के बाहर मौजूद था। देर रात चार से पांच युवक शराब दुकान में आए। युवक ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच गार्ड जाग गया। उसने युवकों को ललकारा। इस पर दो युवक गार्ड से मारपीट करने लगे। इधर अन्य युवक शराब दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। युवक जल्दबाजी में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर लेकर गए हैं। दुकान में रखा लाकर और गल्ले में रखे रुपये सुरक्षित हैं। वहीं, युवकों ने शराब को भी हाथ नहीं लगाया है। गार्ड ने घटना की जानकारी शराब दुकान के सुपरवाईजर को दी। इस पर सुपरवाईजर रात को ही शराब दुकान पहुंच गया। सुबह उसने घटना की जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को देकर सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button