ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

अल्काराज को हराकर फाइनल में पहुंचे जोकोविच रिकॉर्ड 23वें ग्रैंड स्लैम जीतने पर नजर

वर्ल्ड टेनिस में तीसरी रैंक के सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इस साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जोकोविच ने मेन्स सिंगल के सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन कार्लोस अल्काराज को 4 सेटों तक चले मैच में 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हरा दिया। नोवाक अपने रिकॉर्ड 23वें ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से बस एक कदम दूर हैं।

जोकोविच ने सेमीफाइनल में अल्काराज के खिलाफ पहला सेट 6-3 से जीता था। अगले सेट में वापसी करते हुए अल्काराज ने 7-6 से अपने नाम किया। जोकोविच ने अगले दो सेट न केवल जीते बल्कि अल्काराज को एकतरफा हराया। अल्काराज अगले दो सेट में केवल 1-1 गेम ही अपने नाम कर पाए। अंतिम दो सेट जोकोविच ने एकतरफा 6-1, 6-1 से जीतें। वहीं अल्काराज चोट के बाद भी अंत तक मुकाबले में बने रहे। हालांकि थकान उन पर हावी थी। यह भी एक बड़ी वजह रही कि ग्रैंड स्लैम में अपना 45वां सेमीफाइनल खेल रहे सर्बियाई खिलाड़ी को जीत दर्ज करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।

अल्काराज ने थकान और मांसपेशियों की खिंचाव से निपटने के लिए ब्रेक का सहारा लिया लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। जोकोविच ने मैच जीतने के बाद कहा, मैं उनकी परेशानी को समझ सकता हूं। उनके लिए बुरा लग रहा है। उम्मीद है वह इससे जल्दी उबर जाएंगे। जोकोविच ने मैच जीतने के बाद कहा, ‘मैं उनकी परेशानी को समझ सकता हूं। उनके लिए बुरा लग रहा है। उम्मीद है वह इससे जल्दी ठीक हो जाएंगे।

जोकोविच रविवार को अपने करियर में 7वीं बार फ्रेंच ओपन फाइनल खेलते नजर आएंगे। जोकोविच 11 जून को रिकॉर्ड 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल को पीछे छोड़ 23वें ग्रैंड स्लैम जीतने की कोशिश करेंगे। वे राफेल नडाल के बाद फ्रेंच में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। फाइनल में जोकोविच का सामना नॉर्वे के कैस्पर रूड या जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही

Related Articles

Back to top button