ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज मप्र दौरा

सतना में आयोजित कोल समाज के महासम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल । मध्यप्रदेश में आदिवासियों को साधने के लिए बीजेपी का बड़ा दांव चल रही है। इसी कड़ी में कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एमपी दौरा हो रहा है। वे यहा कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एमपी के सतना जिले में कोल समाज के बड़े सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन में विंध्य, महाकौशल के कोल समुदाय के करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। प्रदेश में पहली बार कोल समुदाय के लिए महासम्मेलन हो रहा है। सतना में आयोजित कोल समाज सम्मेलन के बहाने बीजेपी विन्ध्य के राजनीतिक समीकरणों को साधने में जुटी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम इस तरह रहेगा। शाह दोपहर 12.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे दोपहर 12.55 बजे सतना के मैहर हेलीपेड पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे मां शारदा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजन करेंगे दोपहर 1.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।अमित शाह दोपहर 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मैहर से सतना के लिए प्रस्थान करेंगे।3.15 बजे सतना में सबरी माता जन्म जयन्ती के अवसर पर आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे।अमित शाह सायं 5.15 बजे सतना के मेडिकल कॉलेज कैंपस में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन एवं दौरा कर जनसभा को संबोधित करेंगे।शाम 6.45 बजे ओम इंटरनेशनल होटल पहुंचकर बैठक में शामिल होंगे शाह रात्रि विश्राम सतना में करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button