ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

केरल: आस्था की हैरान कर देने वाली मिसाल! 370 दिनों में 8,600 KM पैदल चल मक्का पहुंचा शिहाब

केरल के शिहाब छोटूर ने अपने नाम एक अनोखा रिकाॅर्ड कायम कर सबको हैरान कर दिया। केरल के मल्लपुरम जिले के वेलंचेरी में रहने वाले शिहाब छोटूर ने आस्था के लिए बड़ी मिसाल पेश करते हुए  370 दिनों में 8,600 KM पैदल चलकर मक्का पहुंचा।

शिहाब ने  मक्का और मदीना की यात्रा 370 दिनों में 8600 किमी पैदल चलकर की है। इसके लिए वह भारत से पाकिस्तान के रास्ते ईरान, इराक, कुवैत और आखिरी में वह पवित्र शहर सऊदी अरब पहुंचे।

शिहाब ने बताया कि यह यात्रा उनके लिए आसान नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब वह केरल से वाघा-अटारी बॉर्डर पर पहुंचे तो उनके पास पाकिस्तान में एंट्री के लिए वीजा नहीं था ऐसे में उन्होंने ट्रांजिट वीजा के लिए अप्लाई किया और इस पूरी प्रक्रिया में उनके कई महीने लग गए।  उन्होंने कहा कि इस दौरान वह वाघा सीमा में ही बने एक स्कूल में रह रहे थे। बाद में जब उनको पाकिस्तान ने ट्रांजिट वीजा के लिए मंजूरी मिली फिर   उन्होंने अपनी यात्रा दोबारा शुरू की। बता दें कि फरवरी 2023 में उनको पाकिस्तान ने वीजा दिया और महज चार महीने में ही वह मक्का पहुंच गये।

वहीं, उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले वह मदीना पहुंचे जहां पर उन्होंने मक्का जाने से पहले 21 दिन बिताए। शिहाब ने मदीना और मक्का के बीच की 440 किलोमीटर की दूरी नौ दिनों में तय की। वहीं अब उनका कहना है कि वह अपनी मां जैनबा के केरल से मक्का आने के बाद हज यात्रा करेंगे। शिहाब अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं और अपनी इस अद्धभूत  यात्रा के अपने चैनल पर भी  जानकारी देते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button