ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

उपनगर ग्वालियर में गोली लगने से घायल युवक की अस्पताल में मौत

 ग्वालियर; उपनगर ग्वालियर में गोली लगने से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। उसे बीती रात घेरकर गोली मार दी गई थी। एक गोली पेट को चीरकर निकली। इस मामले में एक ही परिवार का नाम सामने आया है, पूरा परिवार फरार है। इनकी तलाश चल रही है। दो दिन बाद इस परिवार में शादी है।

उपनगर ग्वालियर के घासमंत्री स्थित जोशियाना मोहल्ले में रहने वाला यश पुत्र रामवरण राठौर बीती रात घर के पास ही खड़ा हुआ था। वह चाट के ठेले पर खड़ा था, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। इन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। एक गोली युवक के पेट से आरपार निकल गई। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे स्वजन पहले अपोलो हास्पिटल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर दिखी। इसके बाद आरोपित को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जहां यश राठौर ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत के बाद हंगामा

युवक की मौत के बाद स्वजनों ने हंगामा कर दिया। स्वजनों ने उस युवती के स्वजनों पर आरोप लगाया, जिस युवती से उसकी दोस्ती थी। युवती की शादी थी और इस शादी में युवती के स्वजनों को आशंका थी- यश व्यवधान डाल सकता है। इसी कारण उसके स्वजनों ने हमला करा दिया। इस घटना के बाद स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद थाने का भी घेराव किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इनकी तलाश जारी है। एएसपी ऋषिकेष मीणा ने बताया कि ग्वालियर थाने की टीम और क्राइम ब्रांच की टीम को पड़ताल में लगाया है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इनके घर दबिश दी गई तो यह गायब मिले। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है, जिसके चलते यहां भारी फोर्स तैनात की गई है। यहां बता दें कि जिस युवती से दोस्ती थी, वह दो बार यश के साथ जा चुकी थी।

Related Articles

Back to top button