ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अंडमान द्वीप समूह में 100 रोहिंग्या नाव में फंसे 20 से अधिक लोग मर चुके 

मुंबई । म्यांमार के दो रोहिंग्या समूहों ने कहा है कि कम से कम 100 रोहिंग्या भारत के अंडमान द्वीप समूह में एक नाव में फंसे हुए हैं। इनमें 16-20 लोग प्यास भूखया डूबने से मर सकते हैं।

रिपोर्ट में बताया कि फंसी हुई नाव ने मंगलवार देर रात भारतीय जहाजों से संपर्क किया था। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनके पास इस बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। इस बीच अनुमान के मुताबिक संभव है कि 20 से अधिक लोग मारे गए हैं कुछ भूख और प्यास से और अन्य हताशा में पानी में कूद गए।

एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप ने कहा कि समूह दो सप्ताह से अधिक समय से भटक रहा था। कल देर रात कुछ भारतीय जहाज नाव की ओर आ रहे थे इसलिए हम मदद का इंतजार कर रहे हैं।

ग्रुप की अध्यक्ष लिलियन फैन ने कहा किस हमें उम्मीद है कि भारतीय नौसेना या तटरक्षक जल्द से जल्द नाव को बचाने का प्रबंध करने वाले हैं। फैन ने कहा कि ये लोग 2 सप्ताह से अधिक समय से बिना भोजन और पानी के एक क्षतिग्रस्त नाव पर भटक रहे हैं।बताया जा रहा हैं कि 16 लोग पहले ही मर चुके हैं। हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने सौ से अधिक रोहिंग्या को ले जा रही एक अन्य नाव को बचाया था।

Related Articles

Back to top button