खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से लगी आग तीन बच्चों की मौत

भिंड। भिंड के दलेका पुरा गांव में शनिवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक हो गया और आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई। साथ ही पति पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटनक्रम के मुताबिक गोरमी क्षेत्र के दलेका पुरा गांव में अखिलेश कड़ेरा के घर में शनिवार सुबह करीब सात बजे घर का खाना बन रहा था। तभी गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग ने तुरंत घर को चपेट में ले लिया और सिलिंडर में विस्फोट भी हो गया। जिससे मकान की छत भी उड़ गई। आग से 4 वर्षीय कार्तिक पुत्र अखिलेश, 6 वर्षीय भावना पुत्री अखिलेश और 5 वर्षीय परी की आग से जलने से मौत हो गई। इसके साथ ही पूजा पुत्री अखिलेश, मीरा पत्नी अरविंद, सतेंद्र पुत्र अखिलेश गंभीर रूप से जुलस गए। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही एसडीओ मेहगांव आरकेएस राठौर मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया