मुख्य समाचार
नूराबाद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।
मुरैना: पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान मार्गदर्शन में अवैध शस्त्र धारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान दिनांक 09.06.2023 को मुखबिर सूचना की तस्दीक पर करूआ मोड ग्वालियर मुरैना हाईवे से आरोपी नि वरैण्डा थाना नूराबाद को मय एक 32 बोर की पिस्टल मय एक 32 बोर के जिन्दा राउण्ड के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है | गिरफ्तारसुदा आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर अप0क्र0 168/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भूमिका दुबे, उनि मनमोहन सिंह प्रधान आरक्षक 66 उदयवीर सिंह, आरक्षक 1111 अवकाश, आरक्षक 737 दीनदयाल , आरक्षक 809 सुरेन्द्र सिंह आरक्षक 1166 आशीष विमल व आरक्षक चालक 563 सुनील सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


