ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

तीन दलहनों की सरकारी खरीद के लिए अब कोई सीमा नहीं उत्पादन बढ़ाने की कवायद

इंदौर। केंद्र की कमेटी ने तीन दलहनों की सरकारी खरीद पर लागू अधिकतम मात्रा की सीमा (कैपिंग) हटाने का निर्णय लिया है। तुवर, उड़द और मसूर की खरीद पर अब कोई सीमा लागू नहीं होगी। प्राइज सपोर्ट सिस्टम 2023-24 के अंतर्गत अब सरकारी एजेंसियां किसान से कितनी भी मात्रा में इन तीनों दलहनों को खरीद सकेंगे।

सरकार ने दलहन का घरेलू उत्पादन बढ़ाने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह निर्णय लिया है। प्राइज सपोर्ट स्कीम में अब तक नियम था कि मंडी में दलहन के दाम घटने पर किसान से सरकार उसके उत्पादन का 25 प्रतिशत माल खरीदती थी। यह खरीद एमएसपी पर होती है। राज्यों ने केंद्र से आग्रह किया था कि इस सीमा को 40 प्रतिशत किया जाए। हालांकि, केंद्र ने इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए अधिकतम सीमा ही हटा दी। अब इसका असर होगा कि किसान आश्वस्त होंगे कि बाजार में दाम घटे तो भी वे इन दालों को सरकार को एमएसपी पर बेच सकेंगे। साथ ही एक दिन पहले केंद्र ने एमएसपी भी बढ़ा दी है। ऐसे में खरीफ सीजन में उत्पादन खासा बढ़ने की उम्मीद है ।

बाजार पर दबाव

सरकार के ताजा कदमों से बाजार पर दबाव है। एक तरफ सरकार ने एमएसपी बढ़ा दी है, साथ बी एसएसपी की खरीद पर सीमा भी हटा दी। दूसरी ओर दालों की महंगाई रोकने के लिए स्टाक लिमिट लगाने से लेकर अन्य कदम उठा रही है। व्यापारी संशय में हैं कि सरकार के कदम किसान को बेहतर दाम दिलवाने के लिए है। दूसरी ओर बाजार में दाम बढ़ते हैं तो व्यापारियों पर कार्रवाई होती है। ऐसे में बाजार में व्यापार अटकने लगा है।

Related Articles

Back to top button