ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
उत्तरप्रदेश

रास्ते में 15 स्टेशनों पर होगा ठहराव; रेलवे ने जारी की पूरी लिस्ट

मुरादाबाद: रेलवे ने जारी की छठ पूजा स्पेशल ट्रेंनो की लिस्ट।छठ पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह छठ स्पेशल ट्रेन दिल्ली से चलकर दरभंगा तक जाएगी। मुरादाबाद रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने छठ स्पेशल गाड़ी के ठहराव वाले स्टेशनों की सूची जारी की है। यह ट्रेन मार्ग में 15 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इससके पहले रेलवे ने बीते दिन भी छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की थी। वे ट्रेनें दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल से शुरू होकर पश्चिम बंगाल में मालदा टाउन तक जाएंगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि दिल्ली और दरभंगा के बीच चलने वाली छठ पूजा स्पेशल 31 अक्टूबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04074 को दिल्ली और दरभंगा के बीच 31 अक्टूबर को चलाया जाएगा।सीनियर डीसीएम ने बताया, त्योहारों के मद्देनजर रेल प्रशासन 31 अक्टूबर को दिल्ली से दरभंगा के लिए एक आरक्षित त्यौहार विशेष रेलगाड़ी संख्या 04074 ( एक फेरा ) संचालित की जाएगी I यह रेलगाड़ी 31 अक्टूबर को दिल्ली जं से शाम 4 बजे चलेगी और अगले दिन 1 नवंबर को शाम साढ़े छह बजे दरभंगा जंक्शन पहुंचेगी।ये भी पढ़ें:-रेलवे ने चलाईं 40 स्पेशल ट्रेनें; देखिए पूरी लिस्ट:दिवाली मनाकर कामकाज पर लौटने वालों को होगी सहूलियत; हरिद्वार-वडोदरा के बीच सुपरफास्ट-रेलवे ने शुरू की छठ पूजा स्पेशल ट्रेन:दिल्ली में आनंद विहार टर्मिनल से मालदा टाउन के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशलइन स्टेशनों पर रुकेगी छठ पूजा स्पेशलये रेलगाड़ी दिल्ली से चलने के बाद 31 अक्टूबर को देर शाम 7:35 बजे मुरादाबाद जंक्शन पर पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद ये गाड़ी रात्रि में पौने आठ बजे प्रस्थान करेगी। रात में साढ़े नौ बजे ये गाड़ी बरेली पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी। मार्ग में ये गाड़ी लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी , पंo दीनदयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा , पटना ,बख्तियारपुर जं, मोकामा जं, बरौनी जं, समस्तीपुर जं पर भी ठहरेगी।सीनियर डीसीएम ने बताया कि इसके साथ-साथ रेलवे यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर त्यौहार विशेष रेलगाड़ी 04032 ( दिल्ली – दरभंगा ) के एक फेरे को बढाकर दिनांक 31.10.2022 को भी दिल्ली से दरभंगा के लिए संचालित करने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button