ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

अस्पताल जा रही महिला से बदमाशों ने सरेराह आभूषण लूटे

इंदौर। तमाम चैकिंग- नाकाबंदी के बाद भी बदमाश सरेआम वारदात कर रहे है। तीन बदमाशों ने एक महिला सरेराह लूट लिया। उसके सोने के आभूषण लूट कर भाग गए। महिला अस्पताल जा रही थी। पुलिस अब उस इलाके में छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे है।

पुलिस के मुताबिक घटना रेणुका नवनीत शिंदे निवासी रानीपुरा (मेनरोड़) के साथ हुई है। रेणुका सेवाकुंज अस्पताल में ही नौकरी करती है। उसके साथ दो जून को लूट की घटना घटित हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्कूटर से ड्यूटी करने जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे मिलन ग्रीन कालोनी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और उसका मंगलसूत्र, अंगूठी और टास्प छीन कर फरार हो गए।

मामले में पुलिस ने सोमवार रात रेणुका शिकायत पर लूट का केस दर्ज किया। टीआइ जेपी जमरे के मुताबिक आरोपितों की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है जो जेल से रिहा हुए है।

बहन का आतंक: शराब के लिए भाई को चाकू मारे

गांधीनगर पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर उसकी बहन के खिलाफ ही केस दर्ज किया है। बहन शराब और ड्रग्स का नशा करती है। उसने नशे के लिए भाई पर ही चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक विजय पुत्र अंतरसिंह सिसोदिया निवासी गोम्मटगिरी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।

विजय ने पुलिस को बताया कि बहन सोनू उर्फ डीयर उर्फ आरती शराब के लिए रुपये मांग रही थी। उसने मना किया तो गालियां देने लगी। सोनू को समझाने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस को मुताबिक सोनू के खिलाफ छत्रीपुरा,मल्हारगंज,पंढरीनाथ और एरोड्रम थाना में केस दर्ज है। वह लोगों को लिफ्ट मांग कर लूट लेती है।आपराधिक प्रवृती की सोनू नशे के लिए घटनाएं करती है।

Related Articles

Back to top button