ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
धार्मिक

जून महीने में दो बार गोचर करेंगे बुध देव इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह एक समय अंतराल के बाद गोचर करते हैं। गोचर काल में सभी राशियों ग्रह से प्रभावित होती हैं। जातक के जीवन पर ग्रहों का शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। मई का महीना खत्म होते ही जून की शुरुआत हो चुकी है। जून के महीने में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है। बुध देव तो जून में दो बार राशि बदलने वाले हैं। जून के पहले हफ्ते में ही बुध ग्रह का गोचर होने वाला है। बुध पहले 7 जून और बाद में 24 जून को अपनी राशि बदलेंगे। बता दें कि फिलहाल बुध मेष राशि में हैं और मार्गी चाल चल रहे हैं।

जून में दो बार राशि बदलेंगे बुध

पहला बुध गोचर – 7 जून 2023 समय 07 बजकर 45 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे

दूसरा बुध गोचर – 24 जून 2023 मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे

ये राशियों होंगी प्रभावित

वृषभ

वृषभ के जातकों के लिए जून अनुकूल साबित होगा। इस अवधि में अत्प्रयाशित धन लाभ के भी योग हैं। कारोबारियों को कारोबार में फायदा होगा, बेरोजगारों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। वहीं जो लोग पहले से ही नौकरी-पेशा से जुड़े हैं उनकी पदोन्नति और वेतनवृद्धि हो सकती है।

मिथुन

बुध देव वृषभ के बाद मिथुन राशि में भी प्रवेश करेंगे। यह महीना आपके लिए भी अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपको करिअर और कारोबार में खूब लाभ होगा। सभी काम में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप धन कमाने के साथ संचय भी कर सकेंगे।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए भी जून का महीना लाभप्रद रहेगा। आपको जीवनसाथ ही साथ मिलेगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इस दौरान जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु

आपके लिए भी जून का महीना अनुकूल रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी और ऐसे लोग जिनके विवाह की बात चल रही है, इस अवधि में उनका विवाह तय हो सकता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button