ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

BJYM ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह भदौरिया समेत 3 आरोपियों पर 3-3 हजार का इनाम घोषित

छतरपुर: एसपी अमित सांघी (amit sanghi) ने भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष (BJYM Rural Mandal President) नागेन्द्र सिंह भदौरिया (Nagendra Singh Bhadoriya) समेत 3 आरोपियों पर 3-3 हजार का इनाम घोषित किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कड़ी मशक्कत कर रही है। लेकिन अभी तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बाहर है। जिसके बाद एसपी अमित सांघी ने तीनों के खिलाफ जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी नागेन्द्र सिंह भदौरिया (Nagendra Singh Bhadoriya absconding) समेत 3 आरोपियों पर शहर के सिविल लाइन थाने में रास्ता रोककर मारपीट का आरो है, जिसके बाद सभी पर हरिजन एक्ट लगाया गया। लेकिन भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह भदौरिया सहित तीन आरोपी भाग निकले। आरोपियों के संबंध में सूचना देने और सभी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को यह इनामी राशि दी जाएगी।

नागेन्द्र सिंह भदौरिया पर पहले से दर्ज हैं और मामले 

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाने में पंजीबद्ध धारा 341, 294, 323, 327, 329, 34 आईपीसी 3(1) द, 3 (1) ध, 3 (2) व्हीए एससी-एसटी एक्ट में आरोपी नागेन्द्र सिंह भदौरिया पिता नरेन्द्र सिंह भदौरिया, नरेश भदौरिया उर्फ चुखर सिंह पिता नरेन्द्र सिंह भदौरिया दोनों निवासी रसुईया ठाकुरन और पंकज पंडित (pankaj pandit absconding) निवासी छतरपुर पर 3-3 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह भदौरिया के ऊपर और भी कई केस चल रहे हैं। इसी तरह के एक प्रकरण में उसके ऊपर पहले से भी 5 हजार का इनाम घोषित है।

Related Articles

Back to top button