ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
ग्वालियरटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनराज्यविदेशव्यापार

दिल्ली-एनसीआर में आफत बनी बारिश, जलभराव से कई जगह ट्रैफिक जाम; गौतमबुद्धनगर में गिरे तीन मकान

नोए़़डा/ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी लोगों के दिन की शुरुआत बारिश से हुई। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश जारी है।

इस बीच 3 दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते शनिवार सुबह धनसिया गांव में एक के बाद एक तीन मकान ठह गए। गनीमत रही कि लोगों को पूर्व से नुकसान का आभास था और वह मकान के बाहर निकल गए। कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। वहीं, दो पशुओं के दबे होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन पशुधन को सुरक्षित निकालने में जुट गया है।

जलभराव को देखते हुए शनिवार को स्कूल बंद 

दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बृहस्पतिवार सुबह से हो रही वर्षा के बाद हुए जलभराव को देखते पहली से आठवीं तक के स्कूलों में शनिवार को अवकाश रहेगा। इसका ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बताया बीते दो दिन में जिले में सड़कों पर भारी जलभराव हुआ है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर आठवीं तक के स्कूलों में शनिवार को अवकाश रहेगा। यह सोमवार से स्कूल विधिवत खुलेंगे।

जलभराव से दिनभर लगा जाम

वहीं औद्योगिक नगरी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार सुबह से रात तक हुई वर्षा ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दीं। सड़कें, अंडरपास और कई इलाकों में भारी जल जमाव हो गए। सड़क पर जलभराव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। दिनभर लोग जलभराव और जाम से जूझते रहे।

शुक्रवार को दिनभर लोग रहे परेशान

मौसम विभाग ने शनिवार को बादल छाने और तेज वर्षा की संभावना जताई है। मंगलवार से आसमान साफ रहने के आसार हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से बूंदाबांदी के साथ शुरु हुई वर्षा का पानी सरकारी दफ्तरों, कालोनियों और सेक्टरों में पानी भरने से लोगों को खासी परेशानी हुई। शहर के चौराहों, गलियों और सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। वर्षा अधिक होने से लोग घरों और दफ्तरों में कैद होकर रह गए। वर्षा धीमी होने पर लोग निकले, लेकिन सड़कों पर पानी अधिक होने से बेबस होकर रह गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button