ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

ब्रिटेन में जालंधर के ढोंगी सिख प्रचारक बाबा का पर्दाफाश, महिलाओं को बनाता था हवस का शिकार

लंदन: ब्रिटेन के बर्मिंघम  शहर में सिख धर्म का प्रचार करने का ढोंग कर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक पाखंडी व्यक्ति का पर्दाफाश हुआ। ये बाबा जो महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखता था और अश्लील फिल्में बनाता था।

बर्मिंघम में गुरुद्वारा अकाल बंगा सामादिक में पंथ संगठनों की एक सभा में पाखंडी साध सुरिंदर सिंह उर्फ ​​बाबा फौजा सिंह पुत्र निरभैर सिंह गांव सबना जिला जालंधर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बाबा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए विदेशों में खोले डेरों को बंद करने व उनका स्वामित्व अकाल तख्त साहिब को सौंपने व  दुनिया में किसी भी  संस्था और निजी घरों में प्रचार करने से तौबा की है।

बर्मिंघम के सिख पंथिक संगठनों और गुरुघर प्रबंधन ने बाबा फौजा सिंह के कुकर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अश्लील  फिल्मों को अकाल तख्त साहिब भेजने की मांग की और देश-विदेश में उनके प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि गांव सभाना स्थित गुरुद्वारा अकाल बुंगा की संस्था भी अकाल तख्त साहिब को सौंपी जाएगी।

Related Articles

Back to top button