ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मप्र के शाजापुर में नेशनल हाइवे पर हादसे का शिकार हुई यात्री बस आधा दर्जन से अधिक घायल

 शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर आज तड़के एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्री स्लीपर कोच बस श्योपुर से इंदौर जा रही थी। तभी शाजापुर के पास फोरलेन पर आगे चल रहे ट्रक से बस टकरा गई। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड एफआरबी और टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। घायल यात्रियों ने बताया कि वह लोग नींद में थे, अचानक तेज आवाज आई तब पता चला कि हादसा हो गया।

माना जा रहा है कि बस तेज रफ्तार थी और संभवत चालक को नींद का झोंका आने से वह आगे चल रही ट्रक से जा टकराई। हालांकि ट्रक में सवार कंडक्टर लाखन सिंह का कहना है कि बस के आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण बस ट्रक से टकरा गई और यह हादसा हुआ। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बता दें कि नेशनल हाईवे पर आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button