ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
विदेश

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज बोले- नरेंद्र मोदी इज द बॉस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। पीएम मोदी सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मौजूद रहे। सिडनी के ओलंपिक पार्क में स्थित इस स्टेडियम में एंथोनी अल्बनीज ने संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम एंथोनी ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बॉस है। अल्बनीज ने कहा, ‘पीएम मोदी का स्वागत करना सौभाग्य की बात है। आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन (गायक) को देखा था। उन्हें भी वह स्वागत नहीं मिला जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।’

नरेंद्र मोदी से छह बार मिल चुका हूं- एंथोनी अल्बनीज

ऑस्ट्रेलिया पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के रूप में मेरा पहला साल है, जिसे मैं आज मना रहा हूं। अल्बनीज ने कहा, ‘मैं अपने दोस्त पीएम नरेंद्र मोदी से छह बार मिल चुका हूं, लेकिन मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है। आज यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है। वह किसी से कम नहीं है।’

28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं जब 2014 में आया था, तब आपसे एक वादा किया था। आपको फिर भारत के किसी प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आज मैं अकेला नहीं आया हूं। मेरे साथ प्रधानमंत्री अल्बनीज भी आए है।

हमारे क्रिकेट के रिश्ते को हुए 75 साल

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया है। हमारे क्रिकेट के रिश्ते को 75 साल पूरे हो गए हैं। क्रिकेट के मैदान पर मुकाबला जितना रोचक होता है। उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड फ्रेंडशिप है।’

Related Articles

Back to top button