ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

जून माह में इन ग्रहों का गोचर कुंभ व मीन राशि वालों को करना होगा ये उपाय

 जून माह में होने वाले कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कुंभ व मीन राशि के जातकों का जीवन प्रभावित होगा। जून में कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। सूर्य गोचर के साथ-साथ बुध ग्रह दो बार अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं दूसरी ओर शनि और बुध जैसे ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर भी मीन व कुंभ राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।

जून में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन

– बुध 07 जून की शाम 07.40 बजे पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

– सूर्य 15 जून को शाम 06.07 बजे पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

– शनि ग्रह 17 जून की रात 10.48 बजे पर कुंभ राशि में वक्री होंगे।

– बुध ग्रह 19 जून की सुबह 07.16 बजे पर वृषभ राशि में अस्त होंगे।

– बुध फिर से 24 जून की दोपहर 12.35 बजे पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

कुंभ राशि वालों के सामने आएगी चुनौतियां

जून माह में होने वाली सभी राशि परिवर्तन के कारण कुंभ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे। जून में स्वास्थ्य संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। कुंभ राशि वालों को जून माह में हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि को करियर में मिलेगी सफलता

मीन राशि वालों के लिए जून का महीना कठिन हो सकता है। करियर के लिए थोड़ा कठिन रह सकता है। हालांकि आखिर में शुभ समाचार मिलेगा। दबाव के कारण नौकरी बदलने का सोच सकते हैं। प्रतिद्वंदियों से भी कड़ी टक्कर मिल सकती है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। मीन राशि वालों आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। रोज 108 बार “ॐ बुधाय नमः” का जाप करना से लाभ होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button